महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह धवस्त, निगम ने रात के बवाल के बाद सुबह चलाया बुलडोजर,पुलिस बल पर हुआ पथराव
महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह को बुधवार सुबह बुलडोजर से धवस्त कर दिया गया है। मंगलवार रात को अवैध निर्माण ढहाने पहुंची टीम और पुलिस फोर्स पर बिजली की आपूर्ति बाधित करके पथराव किया गया था। सुबह प्रशासन ने ज्यादा पुलिस फोर्स को तैनात करके अवैध दरगाह को बुलडोजर से गिरा दिया। इस अवैध दरगाह को नासिक नगर निगम ने 1 अप्रैल को नोटिस दी थी।
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह धवस्त, निगम ने रात के बवाल के बाद सुबह चलाया बुलडोजर,पुलिस बल पर हुआ पथराव
मुंबई/महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह को बुधवार सुबह बुलडोजर से धवस्त कर दिया गया है। मंगलवार रात को अवैध निर्माण ढहाने पहुंची टीम और पुलिस फोर्स पर बिजली की आपूर्ति बाधित करके पथराव किया गया था। सुबह प्रशासन ने ज्यादा पुलिस फोर्स को तैनात करके अवैध दरगाह को बुलडोजर से गिरा दिया। इस अवैध दरगाह को नासिक नगर निगम ने 1 अप्रैल को नोटिस दी थी। इसमें दरगाह ट्रस्ट को 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने को कहा था। ऐसा नहीं होने पर निगम ने बुलडोजर एक्शन की बात कही थी। भारी विरोध और पथराव के बाद निगम ने सुबह पाैने नौ बजे दरगाह को धवस्त कर दिया।महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने के दौरान हुए पथराव में चार से पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। नागपुर हिंसा के बाद पुलिस पर पथराव का यह दूसरा बड़ा मामला है। रात में पथराव के चलते पुलिस के साथ पहुंची टीम को पीछे हटना पड़ा था। प्रशासन ने नासिक की काठे गली में अवैध दरगाह को हटाने का अभियान आधी रात को शुरू किया गया था लेकिन वहां अचानक भीड़ पहुंच गई और पथराव शुरू कर दिया था। नासिक में जिस दरगाह को लेकर विवाद हुआ। उसका नाम हजरत सतपीर सैयद दरगाह है।नासिक नगर निगम की तरफ से दरगाह को नाेटिस दी गई थी। इसमें कहा गया था कि अवैध निर्माण को हटा लें लेकिन जब इस नहीं हटाया गया तो निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ इस तोड़ने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि मंगलवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ। यह दरगाह नासिक के द्वारका के काठे गली में स्थित है। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों ने काफी वाहनो में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। निगम की तरफ इस अनाधिकृत धार्मिक निर्माण को 1 अप्रैल को नोटिस जारी की गई थी। इस साल फरवरी में हिंदू संगठनों ने इस दरगाह के खिलाफ मोर्चा खोला था। तब उन्होंने कहा था कि इसे तोड़कर बजंरग बली का मंदिर बनाया जाना चाहिए। इसके बाद से दरगाह का विवाद आगे बढ़ था। तब पुलिस ने काफी साधु-संतों को गिरफ्तार भी किया था।मंगलवार देर रात दरगाह गिराने पहुंची टीम पर पथराव के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई थी। करीब 500 पुलिस के जवानों को इलाके में तैनात किया गया था, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। नगर निगम की तरफ से दरगाह को धवस्त करने की कार्रवाई 15 अप्रैल को नोटिस की समय-सीमा खत्म होने के बाद की गई। निगम ने दरगाह से पहले 100 मीटर पर बैरीकेड किया था। इसमें अंदर किसी भी नागरिक के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। पुलिस ने इस कार्रवाई को देखते हुए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया था।
थानों की कार्यप्रणाली पर एसपी की सख्त नजर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश सदर अनुमंडल के थानों की समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण पर हुआ मंथन बैठक में पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सारवां और सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक, जसीडीह, देवीपुर, मोहनपुर, सारवां और सोनारायठाढ़ी के थाना प्रभारी सहित अनुसंधान विंग तथा अपराध नियंत्रण एवं विश्लेषण विंग के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए।
14/01/2026
मकर संक्रांति पर कनहर–ठेमा संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चार राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
14/01/2026
वनवासियों के बीच हुआ समरसता खिचड़ी भोज
14/01/2026
जोगता थाना अंतर्गत ईमानदार पुलिसिंग की मिसाल
14/01/2026
खागा थाना क्षेत्र के कांकी, रघुआडीह, रघुनाथपुर और कसरायडीह में साइबर अपराध के खिलाफ गश्ती और जागरूकता अभियान।
14/01/2026
शिव पहाड़ी मंदिर कधवन में मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन…
14/01/2026
देश के मुख्य न्यायाधीश 16 जनवरी को आएंगे काशी, काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद चंदौली में कार्यक्रम
14/01/2026
वाराणसी सुल्तानपुर से कबीरपुर जाने वाल रोड PWD पानी रोड पर फैसला है
14/01/2026
बिलासपुर जिले के कड़ार गांव स्थित धान मंडी से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ मंडी प्रभारी की गुंडागर्दी खुलकर सामने आई है।
14/01/2026
मकर सक्रांति स्नान पर्व:कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु ने किया गंगा स्नान
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!