
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
रविवार 21 दिसंबर 2025,
============> महाराष्ट्र राज्य मे निकाय चुनाव मे सत्तासीन महायुति गठबंधन को दमदार जीत हासिल हुई है। आज रविवार 21 दिसंबर को हुए मतगणना मे 288 सीटों जिसमें 246 नगर परिषदों और42 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम मे महायुति गठबंधन को कुल 213 सीटें प्राप्त हुई हैं। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी 118 सीटों पर विजय हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप सामने आई है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को कुल 58 सीटें शरद पवार की एनसीपी को कुल 37 सीटें मिली हैं। विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को कुल 50 सीटें ही मिली, जिसमें कांग्रेस पार्टी को 31, उद्धव गुट – शिशसेना को 09, शरद पवार की एनसीपी को कुल 10 सीटे मिल सकी है। 25 सीटें अन्य को प्राप्त हुई। महाराष्ट्र मे 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए दो चरणों मतदान हुआ था, पहले चरण मे 02 दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था, शेष 23 नगर परिषदों और कुछ रिक्त पदों पर कल 20 दिसंबर को मतदान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार धुले की डोंडाइचा नगर परिषद और सोलापुर की उंगर नगर पंचायत मे अध्यक्ष पद और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ था। जलगांव जिले की जामनेर नगर परिषद मे भी अध्यक्ष का पद निर्विरोध रहा। जानकारी अनुसार इन सभी तीन पदों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। निकाय चुनाव मे मुख्य मुकाबला सत्तासीन महायुति गठबंधन दल, भाजपा , एकनाथ शिंदे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी , के बीच हुई।











