A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित*

*महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित*

*महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

*आज हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ रही है_ विधायक श्री सिन्हा*

महासमुंद, 08 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “हम हैं शक्ति, हम हैं नारी” थीम पर स्थानीय शंकराचार्य भवन में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी,जनपद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े,पार्षद पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, ईश्वरी भोई, रमेश साहू, महेंद्र सिक्का,संदीप घोष, साजन यादव, धर्मेन्द्र महोबिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
अपने उद्बोधन में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पूरे विश्व में भारत को माता का दर्जा दिया गया है और देश में छत्तीसगढ़ को महतारी कहा जाता है। यह गर्व की बात है कि सन 1955 में छत्तीसगढ़ से मिनीमाता लोकसभा की पहली महिला सदस्य बनीं। आज वर्तमान सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी भी महिला है और राज्य सभा में श्रीमति लक्ष्मी वर्मा जी जाने वाली है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। पंचायतों में 50 प्रतिशत महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और महासमुंद जनपद में 25 में से 19 सीटों पर महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की जड़ के समान हैं, जो अपने त्याग और समर्पण से परिवार और समाज को संवारती हैं। आज महिलाएं लखपति दीदी बनकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए रानी दुर्गावती योजना का उल्लेख किया, जिसके तहत बेटी के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और कई महिलाएं लखपति दीदी बनकर नई पहचान बना रही हैं।
नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को ऋण की सुविधा मिल रही है तथा जिले में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के पहल से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नर्सिंग कॉलेज भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथों में कला और हुनर है, जिसे पहचानकर आगे बढ़ाना चाहिए।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध है।
जनपद सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी जांगड़े ने कहा कि महिलाएं समाज की वास्तविक शक्ति हैं। वे मां, बहन और पत्नी के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने सपनों को जीवित रखने और संघर्ष से पीछे न हटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. अभिलाषा ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एनीमिया, बुखार जैसी समस्याओं को हल्के में न लें और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है।
कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, शिक्षा, पंचायत, वन, स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिला अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी टीकवेंद्र जटवार, परियोजना अधिकारी शैल नाविक, पर्यवेक्षक अपर्णा श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

*कार्यक्रम के दौरान बस्तर में आयोजित मुख्यमंत्री महतारी वंदन वृहद सम्मेलन का सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों द्वारा सुना गया*।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!