झारखंडरांचीसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकास

महिला दिवस समारोह 

समाज सेविका प्रमिला,रेखा एवं बिनु हुई सम्मानित।

रांची:महिला दिवस(8 मार्च )के शुभअवसर पर सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियंस,बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के सेवा के क्षेत्र में विहान भवन दिनेश्वर नगर हरमू मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन छात्र क्लब ग्रुप एवं कपिल फाउंडेशन की ओर से किया गया जिसकी अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने किया।इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर रांची रिग ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र एवं एवं पूर्व अध्यक्ष गगन शर्मा मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ।कार्यक्रम के दौरान सिलाई,कढ़ाई,ब्यूटीशियन के क्षेत्र में रेखा देवी एवं बुजुर्ग महिलाओं,पुरुषों की सेवा के क्षेत्र में प्रमिला देवी एवं बीनू शर्मा को एवं पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से पुटु कुमार,चंद्र प्रकाश शर्मा,सोनी कुमार,आशा शर्मा,रूबी देवी,निशु देवी,विजय सिंह,सोनू शर्मा,कोमल कुमारी,

राजा कुमार,रवि कुमार,हेमंत कुमार,नितिशा कुमारी,प्रिया कुमारी,हनी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मौके पर शिव किशोर शर्मा ने कहा मानव सेवा एक पुण्य सेवा कार्य है सभी लोगों को मानव सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

शिव किशोर शर्मा

हेल्पलाइन; 6207862869

Back to top button
error: Content is protected !!