A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

महेशपुर कोलियरी में बमबाजी,खनन कार्य ठप

पथराव के बाद शाम को बिगड़ी स्थिति, दहशत में कर्मी

धनबाद
कतरास :- बीसीसीएल के महेशपुर कोलियरी स्थित श्रीइंफ्रा आउटसोर्सिंग के कोयला उत्खनन स्थल पर हुई पथराव की घटना के बाद शाम होते-होते हालात और गंभीर हो गए। शाम करीब 7 बजे खनन कार्य में लगी पोकलेन मशीन के सामने अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बम फेंक दिया।जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के दौरान मौजूद आउटसोर्सिंग कर्मी व हाइवा चालक जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। बम विस्फोट के बाद खनन कार्य तत्काल रोक दिया गया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही गोविंदपुर क्षेत्रीय सीआईएसएफ व मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए।प्राथमिक जांच में घटना को दिन में हुई पथराव और क्षेत्र में सक्रिय कोयला चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।अवैध खनन व तस्करी पर रोक को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा वारदात की आशंका जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!