
माँ आरण्य देवी मंदिर में की जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह ने की पुजा

आरा। शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में बुधवार को मुंगेर के तारापुर से जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह ने मत्था टेक पूजा-अर्चना की। इसके बाद करने मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट आरा के सचिव अरविंद कुमार पांडेय, ट्रस्टी संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, रूपेश कुमार एवं मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर वे काफी गदगद दिखे। इस मौके पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहें।





