
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। माता-पिता व पत्नि की संदिग्ध मौत क़े बाद वसूला 50 करोड़ का क्लेम.. तीसरी पत्नि ने खोल दिया राज.. दोस्त सहित अरेस्ट।।
UP क़े हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बीमा उद्योग, कानून व्यवस्था और पारिवारिक रिश्तों की नींव को हिला कर रख दिया है। आरोपी विशाल ने बीमा के नाम पर अपने ही परिवार को मौत के घाट उतारने का षड़यंत्र रचा—और ये सिलसिला एक-दो नहीं, तीन मौतों तक चला।
📌 तथ्यों की पड़ताल..
– 2017: मां की मौत पर ₹25 लाख का बीमा क्लेम मिला।
– पहली पत्नी: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ₹30 लाख का क्लेम।
– 2018: पिता के नाम ₹50 करोड़ का बीमा कराया गया।
– कुल 61 बीमा पॉलिसी, सालाना प्रीमियम ₹30 लाख।
– विशाल की खुद की आमदनी महज़ ₹25 हजार प्रति माह।
🏥 2024 में पिता का ‘हादसा’…
विशाल ने पिता को मामूली दुर्घटना के बाद मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि इलाज के नाम पर मौत की साजिश रची गई थी। बीमा क्लेम के दौरान जब कंपनियों ने दस्तावेज खंगाले, तो 61 पॉलिसियों का खुलासा हुआ।
💔 तीसरी पत्नी ने खोला राज़…
विशाल ने तीसरी पत्नी को भी बीमा कराने की कोशिश की। लेकिन उसकी जल्दबाज़ी ने पत्नी को शक में डाल दिया। जब उसने पिछली मौतों की जानकारी जुटाई, तो सीधे बीमा कंपनी से संपर्क कर साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
👮♂️ पुलिस कार्रवाई..
– विशाल और उसके एक साथी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
– पुलिस और बीमा कंपनियों की संयुक्त जांच में सामने आया कि तीनों मौतों का मकसद सिर्फ बीमा की रकम हासिल करना था।
क्या लिखा है FIR में…
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि मेरठ के गंगानगर निवासी और फोटोग्राफर की दुकान करने वाले मृतक बीमाधारक मुकेश सिंघल के नामांकित (पुत्र) विशाल कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। संजय कुमार ने बताया कि मृतक मुकेश सिंघल निवा बूपा के साथ-साथ टाटा एआईजी, मैक्स लाइफ, टाटा एआईए, आदित्य बिड़ला, एचडीएफसी एर्गो, मैक्स लाइफ सहित कई कंपनियों के बीमा पॉलिसी धारक थे। उनकी घोषित सालाना आय 12 से 15 लाख रुपये थी जबकि, उनका कुल बीमा क्लेम करीब 39 करोड़ रुपये हैं। पॉलिसी में उनके नामांकित पुत्र विशाल कुमार ने बीमा कंपनी में क्लेम किया था। इसमें बताया गया कि 27 मार्च 2024 को दिन में जब मुकेश सिंघल गढ़ गंगा से लौट रहे थे, तब सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन नवजीवन अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक दुर्घटना रात में हुई थी। बाद में उनकी मौत मेरठ के आनंद अस्पताल में दिखाई गई।

















