A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान।

मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में अखिलेश कुमार मिश्र तथा धीरज तिवारी ने गुजरात से उत्तर प्रदेश तक चलाया सक्रिय सदस्यता अभियान

— मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान।

वलसाड़। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में गुजरात के प्रदेश संरक्षक अखिलेश कुमार मिश्र तथा भरूच के जिला अध्यक्ष धीरज तिवारी ने गुजरात से उत्तर प्रदेश तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया है।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि अखिलेश कुमार मिश्र गुजरात प्रदेश संरक्षक के नेतृत्व में वलसाड़ और भरूच टीम ने सक्रिय सदस्यता अभियान गुजरात से उत्तर प्रदेश तक चलाया है। इसमें भरूच के जिला अध्यक्ष धीरज तिवारी का विशेष योगदान है।
जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार मिश्र जी के नेतृत्व में उनकी टीम ने वलसाड़, वापी, भरूच, दमन द्वीव, उत्तर प्रदेश के वाराणसी व प्रतापगढ़ में लगभग 45 लोगों को संगठन में जोड़ते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में भी विशेष सराहनीय योगदान किया गया है।
बता दें कि मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर विशेष सक्रियता से कार्य करने वाला राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारतवर्ष का अग्रणी संगठन है।

Back to top button
error: Content is protected !!