
महोदय,सविनय निवेदन है कि हम ग्राम गौरपानी, ग्राम पंचायत दमुआ रैयत, पोस्ट उमरेठ, तहसील उमरेठ, जिला छिंदवाड़ा के समस्त ग्रामवासी महिलाएँ एवं ग्रामीणजन हैं। उक्त मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता हुई है, जिसके तथ्य निम्नानुसार हैं:वार्ड क्रमांक 14, अमराही ढाना स्थित मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में पूर्व सहायिका की मृत्यु से पद रिक्त हुआ था।उक्त रिक्त पद पर राजकुमारी नागवंशी को आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति नियमित भर्ती प्रक्रिया, पात्रता परीक्षण, ग्राम स्तर पर सूचना प्रकाशन एवं पारदर्शी चयन के बिना की गई है।ग्राम की पात्र एवं इच्छुक महिलाओं को आवेदन का कोई अवसर नहीं दिया गया, जिससे शासन की भर्ती नीति की पारदर्शिता प्रभावित हुई है।ग्रामीणों को जानकारी है कि यह नियुक्ति प्रशासनिक सांठगांठ एवं आंतरिक प्रभाव के आधार पर हुई है।आंगनवाड़ी भर्ती की मानक प्रक्रिया (रिक्त पद की सार्वजनिक सूचना, पात्रता अनुसार आवेदन आमंत्रण, मेरिट/स्थानीयता/पात्रता जांच एवं ग्राम स्तर पारदर्शी चयन) का पूर्णतः पालन नहीं किया गया।
