A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

निशान यात्रा की घर घर चौक पाट कर की पूजा आरती

निशान यात्रा की घर घर चौक पाट कर की पूजा आरती

ग्राम मुंडला आना मैं मनाया भगवान देव नारायण का 1115 व जन्मोत्सव निशान यात्रा का घर घर पुष्प वर्षा व काला गोरा भेरू की उतारी आरती

सोनकच्छ –शुक्रवार को भगवान देव नारायण का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया जिसमे आस पास के गांव के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सर्व प्रथम ग्राम मुंडला आना गांव के श्रद्धालुओं नेग्राम भांगलड़ी में प्राचीन मंदिर भिलट देव के स्थान पर ग्रामीण व पडियार के सानिध्य में महा आरती की गई। महा आरती के पश्चात भिलट देव मंदिर से एक विशाल निशान यात्रा प्रारम्भ की गई जिसमे हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने डोल,ताशे,व डीजे पर भजनों की धुन पर नृत्य किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा चाय पोहा व जल पान की व्यवस्था भी की गई। यात्रा करीब 5 किलोमीटर से चल कर देव धाम मुंडला आना पहुंची जहां ग्राम के भक्त जनों द्वार घर घर चौक पाट कर काला गोरा भेरू जी के पड़ियारो की पुष्प माला, व पुष्प वर्षा की व तिलक लगा कर आरती की गई। पूरे गांव में होकर यात्र मंदिर परिसर पहुंची जहां निशान चढ़ाने के बाद भेरू महाराज व भगवान देव नारायण की महा आरती के बाद यात्रा का समापन किया गया। ओर रात्रि में मंदिर परिसर में गांव व आस पास के बुजुर्गों द्वारा हीड गायन की गई। श्रद्धालुओं के अनुसार गांव मुंडला आना भेरू महाराज व देव नारायण के दरबार में जो भी नर नारी सच्ची आस्था से मन्नते मांगते है वो पूरी होती हैं। ओर देवास जिले का यह एक मात्र देव नारायण भगवान का मंदिर है जिसकी स्थापना स्वयं 24 बगड़ावतो ने की थी। इस गांव कि एक यहां परंपरा भी है कि दीपावली के पंद्रह दिन पहले देव महाराज की हीड गायन चालू हो जाती है। ओर पाडिया व धन तेरस के दिन धार्मिक आयोजन भी कई सालों से चला आ रहा है। जिसमे देश विदेश से कलाकार आते हैं और धार्मिक आयोजन करते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!