A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुंबई से घर के लिए निकला युवक लापता

घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खीरीडीहा गांव निवासी राजमन प्रजापति (28) मुंबई से ट्रेन से घर आते समय शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। पिता फागू ने स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र दिया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खीरीडीहा गांव निवासी राजमन प्रजापति मुंबई से ट्रेन पकड़कर शोहरगढ़ के लिए चला। पिता फागू ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा मुंबई में रोजी रोटी के दो साल से रहकर भिवंडी में कमाता-खाता था। वदो सप्ताह पहले घर आने के लिए पनवेल एक्सप्रेस पर बैठा और फोन से घर आने की जानकारी दी। 11 जनवरी को शोहरतगढ़ स्टेशन तक आने के बाद फिर फोन किया कि सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर किसी को भेज दीजिए, जिससे घर आ सकूं। उसे लेने के लिए वह पहुंचा और ट्रेन चली भी गई। लेकिन, वह स्टेशन पर नहीं मिला। इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। लड़के के मोबाइल फोन पर जब बात करनी चाही तो फोन बंद मिला। घर आने के बाद रिश्तेदारों में पता किया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिला।

Back to top button
error: Content is protected !!