A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुकनपुरा तालाब में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू’

मुकनपुरा तालाब में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू’

पाली, 09 मार्च। पुलिस थाना रोहट क्षेत्र के ग्राम मुकनपुरा स्थित तालाब में डूबे 21 वर्षीय युवक के शव को एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पाली से मुकनपुरा गांव के तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना एसडीआरएफ राजस्थान कंट्रोल रूम जयपुर को मिली। इस पर एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ एफ कम्पनी जोधपुर की रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

रेस्क्यू टीम प्रभारी हैड कांस्टेबल ओमसिंह के नेतृत्व में 10 जवानों की टीम आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ सोमवार सुबह 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जानकारी मिली कि रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया था। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

तालाब की लंबाई लगभग 500 मीटर, चौड़ाई 200 मीटर तथा गहराई 10 से 16 फीट होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। एसडीआरएफ टीम ने मोटर बोट चलाकर पानी को हिलाया तथा बांस, बिलाई रेस्क्यू रोप और लाइफ बॉस की मदद से सघन सर्च अभियान शुरू किया।

लगातार प्रयासों के बाद सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर टीम को सफलता मिली और जवानों ने तालाब में डूबे युवक दिनेश खान पुत्र गन्नी खान (21) निवासी मुकनपुरा, थाना रोहट, जिला पाली के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!