A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत सरमथुरा में सहेली किरण राजीविका की महिलाओ द्वारा किया गया वृक्षारोपण !

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत सरमथुरा में सहेली किरण राजीविका की महिलाओ द्वारा किया गया वृक्षारोपण !


सरमथुरा धौलपुर
नाहर सिंह मीना

10 जुलाई !
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत सरमथुरा में सहेली किरण राजीविका महिला सर्वागीण विकाम सहकारी समिति नि.द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिसमे स्वयं सहायता समूह की महिलायों द्वारा छायादार, फलदार बाले पौधे लगाकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। राजीविका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि पौधरोपण द्वारा ही ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सकता है एवं पर्यावरण को वचाने में सहयोग किया जा सकता है क्योकि पौधरोपण ही जीवन का आधार है जिसमे राजीविका क्लस्टर मेनेजर सपना देवी द्वारा समूह की महिलायों के साथ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि राजीविका की महिलाओ द्वारा अभी तक 600 पौधे लगा दिए है एवं आगे भी पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है जिसमे खगेली, पवेनी चन्द्रावली बिझोली, वटीकरा मढ़ासिल आदि पंचायतो में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है इस पौधरोपण महाअभियान में राजीविका के ब्लॉक प्रबंधक ओमवीर सिंह, क्लस्टर मेनेजर सपना देवी, MIS सलीम खान, तकनिकी महायक सौरभ एवं ममूह की महिलाओ ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!