A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा खंडित की : आक्रोशित भीड़ ने की दोषियों को तुरंत पकड़ने की मांग, पुलिस ने.की की दर्ज fir

मुरादाबाद में शरारती तत्वों ने अंबेडकर पार्क में लगी डॉ
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर माहौल
खराब करने का प्रयास किया। अंबेडकर प्रतिमा की नाक
से छेड़छाड़ की गई है। जिसे देख लोग भड़क गए।
आक्रोशित लोग अंबेडकर पार्क में इकट्ठा होने लगे।
सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार
गुप्ता आसपास के थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने भीड़ को किसी तरह शांत किया। पुलिस ने तुरंत
अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की एफआईआर दर्ज
कर ली।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तरीकों से शरारती
तत्वों का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है। एसएसपी
सतपाल अंतिल ने दोषियों को जल्द ट्रेस करके जेल
भेजने के निर्देश सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता को
दिए हैं।
मामला मझोला थाना क्षेत्र में भोला सिंह की मिलक गांव
का है। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर भाजपा शहर
विधायक रितेश गुप्ता और बसपा के पूर्व सांसद गिरीश
चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा विधायक रितेश
गुप्ता ने डॉ भीमराव अंबेडकर की नई मूर्ति लगाने की
बात कही।गांव के प्रधान रमेश ने कहा कि सोमवार देर रात किसी
शरारती तत्वों ने आकर बाबा साहब की लगी प्रतिमा
को खंडित कर दिया। जिसके बाद पूरे गांव में लोगों में
आक्रोश फैल गया।
इस मामले में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का
कहना है कि मझोला थाना क्षेत्र के गांव भोला सिंह की
मिलक में अंबेडकर पार्क में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर
की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित किया है। इसे
लेकर आक्रोश था। लोगों को समझा दिया गया है।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा
रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द जेल भेजा
जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!