A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मूक-बधिर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल: स्कूल- कॉलेज का भूमि पूजन, छात्रावास का लोकार्पण

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360

धार। धरमपुरी /तारापुर। आनंद सर्विस सोसाइटी द्वारा मूक-बधिर एवं दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास के लिए शुक्रवार को ग्राम तारापुर ( चंदाबड़) में स्कूल, कॉलेज एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया, वहीं काली बावड़ी में मूक-बधिर बालक छात्रावास का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कालू सिंह ठाकुर ने संस्थान की आधारशिला रखते हुए दिव्यांग बच्चों को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने को समाज की सच्ची सेवा बताया तथा विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। विशेष अतिथि प्रदीप सोनी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा व हरसंभव कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया और साइन लैंग्वेज के माध्यम से बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आनंद सोनी (संयुक्त महाप्रबंधक, वित्त, हुडको), सीमा सोनी (अतिरिक्त संचालक, आदिवासी विकास), नरोत्तम वरकड़े (सहायक आयुक्त), मनीष छावड़ा (रोटरी क्लब धामनोद), पूरन सिंह लोधी (उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी रायसेन), संतोष ठाकुर (तारापुर) एवं शिवजी पाटीदार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र मोनिका पुरोहित ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए छात्रावास शीघ्र प्रारंभ किया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मूक-बधिर बच्चे भी नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!