
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर राज बहादुर सिंह l ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला के मुख्य अतिथि में रामलीला मैदान में आयोजित गौरव दिवस सम्मान समारोह में न केवल वृद्धजनों का सम्मान किया बल्कि क्षेत्रीय विकास का नया संकल्प भी लिया l समारोह के दौरान मंत्री जी ने वृद्धजनों का पुष्प वर्षा का सम्मान किया l वृद्ध जनों को तुलसी माला रामचरितमानस,अभिवादन पत्र एवं शॉल भेंट की l इस दौरान नगर परिषद मंहगांव अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठौर, कार्यपालन मंत्री ऊर्जा विभाग भोपाल श्री अजय शुक्ला, एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा सहित गणमान्य नागरिक को उपस्थित रहेl समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने क्षेत्रीय विकास उर्जा आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान को प्राथमिकता दीl 



