
शीतला देवी मेला में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजाl
*मैनपुरी।* गुरुवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने शीतला देवी मंदिर स्थित श्री देवी मेला परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मेला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात संचालन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) संतोष कुमार सिंह एवं ट्रैफिक सीओ भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेला परिसर में सतर्कता बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।





