
वार्ड संख्या 7 से पूर्व पार्षद जसीम अंसारी ने वर्ष 2026 में होने वाले नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने धनबाद उपायुक्त कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त किया
। नामांकन पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि वे आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे।
इस अवसर पर जसीम अंसारी ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर देगी।
उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे।







