
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सागर नगर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु शहर की यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई । अतिक्रमण दल द्वारा अनाउंसमेंट करने के बाद भी मुख्य मार्गों से अपनी दुकानें न हटाने पर अतिक्रमण हटाकर सामान को जप्त करने की कार्रवाई की गई। कटरा मस्जिद से गुजराती बाजार तक मुख्य मार्ग डीडी कांप्लेक्स के पास अतिक्रमण कर हाथ ठेला पर चाय नाश्ता की दुकान लगाने वालों के हाथ ठेला जप्त करने की कार्रवाई की गई तथा अतिक्रमण टीम द्वारा हाथठेला वालों को हिदायत दी गई कि अपने हाथ ठेलों को सफेद लाईन के पीछे रखे तथा स्वच्छता बनाए रखें अन्यथा हाथ ठेलों को समान सहित जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मस्जिद से लेकर विजय टाकीज तक का अतिक्रमण कर सब्जी की दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित करवाया और हाथठेला सहित सामान की जप्ती की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


