A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

युवती की शादी से 24 घंटा पहले पिता और भाई से सरेशाम लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने दोनों को घेरकर मारापीटा। करीब 10 किलो खोवा सड़क पर फेंकने के साथ 40 हजार रुपये छीनकर भाग गए। 

युवती की शादी से 24 घंटा पहले पिता और भाई से सरेशाम लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने दोनों को घेरकर मारापीटा। करीब 10 किलो खोवा सड़क पर फेंकने के साथ 40 हजार रुपये छीनकर भाग गए।

अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी 65 वर्षीय रामखेलावन की 20 वर्षीय बेटी ज्योति सोमवार को बारात आनी थी। शादी में मिष्ठान्न के लिए खोवा लेने फतेहगंज थानाक्षेत्र के महुई के मजरा बलदेवपुरवा गए थे। साथ में उनका 25 बेटा अंशु भी था। रविवार देर शाम बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पथरा गांव के मजरा केवटनपुरवा के पास नदी किनारे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और 10 किलो खोआ फेंकते हुए 40 हजार रुपये की नकदी छीन ली। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल कर मामले की जांच के आदेश दिए है।

लूट की बात झूठी है। पिता-पुत्र के आते समय रास्ते में शराब के नशे में धुत लोग मिले थे। उन्हीं से विवाद हुआ था। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत कर समझौता कर लिया है।

बाइट आनंद कुमार सिंह, थाना प्रभारी

Back to top button
error: Content is protected !!