
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में शोकसभा का हुआ आयोजन।।
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर किया गया दु:ख प्रकट,दी गई श्रद्धांजलि
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा बंसत विहार स्थित यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में मुंद्रिका प्रसाद की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया गया,साथ ही दो मिनट का मोन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि वीर शिबू सोरेन आठ बार सांसद एवं तीन बार झारखंड के मुख्य मंत्री रहे।दिशोम गुरु शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद हम सबों को छोड़कर चल बसे।गुरुजी का जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा है। गुरुजी महाजनी के खिलाफ़ अनवरत संघर्ष में जीवन व्यतीत करते हुए झारखंड आदिवासियों का राज स्वतंत्र किया।आदिवासियों का जल जंगल जमीन और उनके हक अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में गुरु जी के संघर्ष को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।इस शोकसभा में मुद्रिका प्रसाद,कामेश्वर राम, बाबूलाल राम,विमल महतो, विकास यादव,अनिल कुमार, रामजीत राम,लकेश्वर लाल, रविंद्र महतो,हिमांशु चाटर, गणेश राम,बसंत कुमार, देवनाथ राम,मोहम्मद मुमताज,जमुना रजवार सहित कई लोग मौजूद थे।





