A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

यूपी के 22 वरिष्ठ PCS अफसर बने IAS, DoPT ने अलॉट किया बैच, 2 को मिली CDO की पोस्टिंग

प्रमोशन पाए अधिकारियों को मिला 2019, 2020 और 2021 का बैच लंबे इंतज़ार के बाद PCS अधिकारियों को मिला IAS का गौरव नई नियुक्ति से प्रशासनिक ढांचे को मिलेगी मजबूती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने राज्य के 22 वरिष्ठ PCS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति देने के बाद बैच अलॉट कर दिया है।

इन अधिकारियों की पदोन्नति प्रमोशन चयन सूची 2023 और 2024 के तहत की गई है। 22 अफसरों में से 2 को तत्काल CDO (मुख्य विकास अधिकारी) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS बलराम सिंह को सिद्धार्थनगर और IAS विनोद कुमार गौड़ को फर्रुखाबाद में CDO बनाया गया है।

शेष 20 IAS अधिकारियों को जल्द ही नई तैनाती दी जाएगी। इन अधिकारियों को 2019, 2020 और 2021 के बैच आवंटित किए गए हैं।

📋 प्रमुख नाम व बैच अलॉटमेंट:

IAS भानु प्रताप यादव – 2019

IAS विधान जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, बलराम सिंह, शैलेन्द्र कुमार भाटिया, देवी प्रसाद पाल, अंजू लता, जय नाथ यादव, गुलाब चंद्र, राम सुरेश वर्मा, रण विजय सिंह, दयानंद प्रसाद, विनोद कुमार गौड़ – 2020

IAS सचिन कुमार सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, बसंत अग्रवाल, वंदिता श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, योगेन्द्र कुमार, नीलम – 2021

यह प्रोन्नति राज्य प्रशासन में अनुभवी अधिकारियों को ऊंची जिम्मेदारी देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इन अधिकारियों से बेहतर प्रशासनिक दक्षता और सुशासन की उम्मीद की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!