
यूपी में इस सरकारी विभाग की ईद की छुट्टी कैंसिल, 30-31 मार्च को काम करेंगे 1.45 लाख कर्मचारी – UP HOLIDAY
लखनऊः यूपी में इस बार कुछ महकमों में ईंद की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. इसकी वजह त्योहार पर वर्कलोड और 31 मार्च की क्लोजिंग बताई जा रही है. योगी सरकार की ओऱ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं यूपी के किस विभाग ने फिलहाल 30 और 31 मार्च को ईंद की छुट्टी पर अपने कर्मचारियों को आने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि 30 मार्च को रविवार है वहीं 31 मार्च को सरकार की ओर से ईंद का सार्वजनिक अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है.
इस विभाग ने दिया आदेशः उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने आदेश दिया है कि वित्तीय वर्ष की अंतिम तिथियों के महत्व को देखते हुये बिजली विभाग के सभी कार्यालय छुट्टी के दिन यानी 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे. वित्तीय वर्ष (2024-25) का अन्तिम सप्ताह होने के कारण पावर कॉरपोरेशन के अधीन सभी विद्युत वितरण निगमों के कार्यालय रोजाना की तरह 30 मार्च रविवार और 31 मार्च सोमवार (ईद-उल-फितर) को सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे. सभी कार्य सम्पादित होंगे, जिससे राजस्व संग्रह प्रभावित न हो. बता दें कि बिजली विभाग में पूरे प्रदेश में 35000 नियमित और 110,000 संविदा कर्मचारी हैं. सभी 1.45 लाख बिजली कर्मचारियों को दोनों ही दिन ड्यूटी पर आना होगा.चेयरमैन ने ये निर्देश दिए हैं: पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिया कि प्रबन्ध निदेशक अपने-अपने डिस्कॉम में यह सुनिश्चित करा लें कि कैश काउन्टर सहित उपभोक्ताओं से सम्बन्धित सभी कार्य सामान्य दिवसों की तरह हों. आगामी गर्मी में प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे इसके लिए शक्ति भवन में गर्मी को लेकर तैयारी बैठक की गई. अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार, निदेशक कारपोरेट प्लानिंग केवी सिंह सहित पावर परचेज आदि से सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.गर्मी को लेकर तैयारियों पर चर्चा: बैठक में अध्यक्ष ने गर्मी पर बिजली की मांग और उपलब्धता के सन्दर्भ में की गयी तैयारियों के बारे में विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहाकि गर्मी में शेड्यूल के अनुरूप उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. इसके लिये आवश्यक विद्युत की व्यवस्था करके रखी जाएं,. जो भी शार्ट टर्म या लॉन्ग टर्म की पावर परचेजिंग एग्रीमेन्ट आदि की जरूरत हो यह सुनिश्चित करके रखें. उन्होंने कहा है कि मरम्मत के लिए जो मशीन बन्द हैं उन्हें भी समय से चालू किया जाए जिससे वह पूरी क्षमता के साथ गर्मी में उत्पादन कर सकें. पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए इसके लिये सौर ऊर्जा की योजना को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाए.कानपुर में 30-31 मार्च को खुलेंगे सभी सरकारी कार्यालयः शहर के सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शनिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई. इसमें डीएम ने आदेश दिया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के चलते सभी सरकारी कार्यालय को 30 व 31 मार्च को खुले रहेंगे. जिन भी विभागों में जो कार्य पूरे नहीं हो सके हैं उन्हें इन अंतिम दो दिनों में पूरा कर लिया जा. इसके साथ ही इस बैठक में उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी विभाग की लापरवाही के कारण जनपद की रैंकिंग पर प्रभाव पड़ा तो संबंधित विभाग को इसका जवाब देना होगा.31 मार्च को है ईंद की छुट्टीः सरकार की ओर से पहले ही ईंद का सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को घोषित किया गया है. वहीं, ईंद का निबंधित अवकाश 1 अप्रैल को है. यह वह अवकाश होता है जो कोई भी सरकारी कर्मचारी वर्ष में सिर्फ दो बार ही ले सकता है. बता दें कि योगी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर बीते साल दिसंबर में ही जारी कर दिया था.![]()














