योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण वितरित करेंगे। साथ ही नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, जबकि अन्य जिलों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हजारों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस पहल से रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ ही आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस में स्टैडियोमीटर, इन्फैंटोमीटर और मदर-चाइल्ड वेटिंग स्केल शामिल हैं, जिनसे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी अधिक सटीक होगी। इसके अलावा पहले चरण में कुछ कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे और आगे चलकर करीब 70 हजार कार्यकर्ताओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इससे डिजिटल मॉनिटरिंग, डाटा संग्रहण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन डिजाइन का विमोचन और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया जाएगा।
HPV वैक्सीनेशन को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की प्रेरक पहल — बालिकाओं से सीधे संवाद कर किया जागरूक अफवाहों पर ध्यान न दें, बालिकाओं का टीकाकरण सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
30/03/2026
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण’
30/03/2026
कानपुर गैंगरेप कांड के विरोध में वाराणसी में महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों को फांसी की मांग
30/03/2026
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का मानवता भरा योगदान: युवती के लिए दो आरक्षकों ने किया अमूल्य रक्तदान
30/03/2026
(no title)
30/03/2026
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत मलेरकोटला में सेमिनार आयोजित
30/03/2026
(no title)
30/03/2026
थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंधे कत्ल का मामला 6 घंटे में सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार
30/03/2026
आज अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया की अध्यक्षता मे जिला परिषद के सभागार मे अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवन एवं सतर्क ता समिति
30/03/2026
कांकेर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता: 4 दिनों में 9 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 3 और कैडर मुख्यधारा में लौटे
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!