विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डॉ श्याम बिहारी तिवारी चैरिटेबल ब्लड फाउंडेशन एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हंसपुरम नौबस्ता स्थित ब्लड सेंटर में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक सर्वेश तिवारी ने किया।काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें आलोक, अतुल, अमित, लक्ष्मीकांत, ललित त्रिवेदी, इत्यादि लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक सर्वेश तिवारी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी दे सकता है। नियमित रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है।