अन्य खबरेझारखंडशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकार

रांची:दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम से मनाई गई।

रांची:एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल की ओर से नया टोली सिमलिया के जतरा मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्या शोभा देवी के निर्देशन मे धूमधाम से मनाई गई

रांची:एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल की ओर से नया टोली सिमलिया के जतरा मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्या शोभा देवी के निर्देशन मे धूमधाम से मनाई गई इस प्रतियोगिता मे विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्सुकतापूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उदघाट्न मुख्यअतिथि मानव अधिकार मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता पी.के. लाला एवं विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सोहिनी रॉय,छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप)के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं विद्यालय के निदेशक कार्तिक विश्वकर्मा ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सच्चिदानंद विश्वकर्मा ने किया।

खेलकूद प्रतियोगिता मे खो खो, कब्बड्डी,दो सौ,चार सौ मीटर दौड़,लौंग जंप,हाईं जंप,क्रिकेट आदि शामिल थे।

अधिवक्ता पी.के.लाला ने अपने संबोधन मे कहा पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास दोनों होता है वहीं

विद्यालय के प्रबंधक दयानन्द विश्वकर्मा ने आधुनिक युग में खेलकूद के महत्व पर बल देते हुए कहा खेलकूद से शरीर तंदुरुस्त होती और स्फूर्ति भी बनी रहती है साथ ही भारत के उन खिलाड़ियों का भी जिक्र किया जिन्होंने विदेशों में देश का नाम रौशन किया है और खेल के माध्यम से उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।

इस खेलकूद प्रतियोगिता मे विद्यालय के यमुना हाऊस ने सबसे ज्यादा मेडल जीतकर शीर्ष पर रहा जबकि दूसरे नंबर पर नर्मदा और तीसरे नंबर पर कावेरी हाउस के बच्चे रहे।

आज के प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्यरुप से पूजा कुमारी,प्रिंस कुणाल,सुशील सिंह,विकास कुमार,सचिंद्र कुमार,रितेश कुमार,ज्योति देवी, प्रियंका मिश्रा,सोनम कुमारी, आमना बेबी,श्वेता देवी,अनामिका सिंह,नंदिनी कुमारी सहित विद्यालय के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शोभा देवी,प्राचार्या

हेल्पलाइन नंबर;

6207862869

Back to top button
error: Content is protected !!