

चित्रकूट 19 दिसंबर 2025
राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लोकतंत्र में जनता की आवाज को पूरी दमखम साहस ईमानदारी और निर्भीकता के साथ संसद में उठाने और प्रभावी ढंग से रखने के एवज में भारत सरकार ने उन्हें लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान देकर सराहनीय कार्य किया आप नेता संतोषी लाल शुक्ला संतोष कुमार कुशवाहा आदि लोगों ने कहा कि यह प्रतिष्ठित अवार्ड देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई ने संसद में हमारे नेता संजय सिंह को प्रदान किया है जो सच्ची लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबूत है। उनकी इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
यह सम्मान संसद में उनके सक्रिय संघर्षील और जनहित को सर्वोपरि रखते वाले संसदीय कार्यकाल की सार्वजनिक स्वीकृत है संजय सिंह राज्यसभा में एक ऐसे सांसद के रूप में पहचाने जाते हैं जो सत्ता से सवाल पूछने में कभी पीछे नहीं हटे। चाहे भ्रष्टाचार का मुद्दा हो सामाजिक न्याय का प्रश्न हो आम नागरिक के अधिकारों की बात हो या सरकार की नीतियों से पीड़ित गरीब वंचित वर्ग की आवाज हो हर क्षेत्र में जनहित कारी मुद्दों को संजय सिंह ने संसद में पहुंचाने का काम किया है संतोष कुशवाहा ने कहा कि आप नेता संजय सिंह ने उन मजलूमों की आवाज संसद तक पहुंचाई जिनकी कहीं कोई सुनाई नहीं होती थी।


