A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगरमध्यप्रदेशसुसनेर

राठौर– मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ आगर मालवा जिला संयुक्त सचिव नियुक्त

 आगर मालवा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं उनके नेतृत्व में गठित आगर मालवा जिला इकाई की प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की।

इस घोषणा के तहत पत्रकार अक्षय राठौर सुसनेर को आगर मालवा जिला इकाई का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। अक्षय राठौर पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 4 वर्ष से सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संघ और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

नियुक्ति पर जिले व सुसनेर नगर के पत्रकार साथियों एवं संघ पदाधिकारियों ने अक्षय राठौर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं अक्षय राठौर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

वंदे भारत न्यूज से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,,

7415389901

DEEPAK Rathore

हमारी खबर आपका विश्वास
Back to top button
error: Content is protected !!