A2Z सभी खबर सभी जिले की

राप्ती तट से निकाली कलश यात्रा

पांच दिवसीय मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

सिद्धार्थनगर के विकास क्षेत्र भनवापुर के सोहना में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शुरू हो गया है। यज्ञाचार्य पंडित राकेश तिवारी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मां दुर्गा मंदिर से शुरू हुई।

कलश में जल भरने के लिए यात्रा गाजे-बाजे के साथ नकथर देवरिया, बुढ़ऊ, सुकालाजोत, भनवापुर और बदलियां होते हुए राप्ती तट तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया। फिर कलश को वापस मंदिर में स्थापित किया

आयोजक चिंकू गुप्ता ने बताया कि पांच दिनों तक रोज शाम 7 बजे से 10 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, सोमवार को मंडप पूजन होगा। मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को हवन का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में राकेश यादव, गुड्डू यादव, ओमप्रकाश मुंशी, रामचंद्र भारती, अजय गुप्ता और उदय राज भारतीसहित कई लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!