A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोरांचीराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलासंस्कृतिस्थानीय समाचार

रामनवमी में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखें : डीआईजी

ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व के मद्देनजर पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने गढ़वा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व के मद्देनजर पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने गढ़वा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने रामनवमी के दौरान जिले में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

डीआईजी ने सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने तथा भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें।

इस दौरान डीआईजी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की और लोगों से आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 का उपयोग करने की अपील की।

इसके अलावा उन्होंने गढ़वा सिविल कोर्ट परिसर का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जिले में रामनवमी को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा चुके हैं तथा पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

Back to top button
error: Content is protected !!