अन्य खबरेछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में छग• का पहला अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया गया

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय ने संयुक्त रूप से अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 03 फरवरी 2026

=====> छत्तीसगढ- छत्तीसगढ प्रदेश के नवा रायपुर में स्थित शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राखी में छत्तीसगढ प्रदेश का पहला अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया गया।भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रूप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और छग प्रदेश के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने संयुक्त राष्ट्र से मिलकर इस अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया। अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर ग्रूप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने विद्यालय के छात्रों से संवाद किया, और अंतरिक्ष से जुड़े अपने अनुभवों साझा भी किया। अंतरिक्ष केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने कहा कि अंतरिक्ष केंद्र छग के बच्चों के लिए उनके सपनों का द्वार खोलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छग प्रदेश के विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को अब और नजदीक से समझ सकेंगे और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी होंगे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार छग के नवा रायपुर मे शुरू किए इस अंतरिक्ष केंद्र में सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, यहां पर विद्यार्थियों को सैटेलाइट निर्माण, उसकी जांच, ट्रैकिंग की जानकारी भी दी जायेगी। यहां पर विशेष लैब , ग्राउंड स्टेशन, कंट्रोल सेंटर आदि की व्यवस्था भी की गई है। रायपुर जिला प्रशासन और आईडीवाईएम फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए ” प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के माध्यम से छग प्रदेश के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में सिखने के लिए एक नई दिशा भी मिलेगी । अंतरिक्ष केंद्र उद्घाटन के अवसर पर छग सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप, तकनीकि शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहब, उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे शिक्षकगण, छात्र भी कार्यक्रम मे शामिल हुए। शुभांशु शुक्ला ने 25 जून 2025 को अंतरिक्ष के उड़ान भरी थी। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा में जाने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!