A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशरायबरेली

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना सहित पारिवारिक वादों व बैंकिंग ॠण वादों का सुलह समझौता के आधार पर किया गया निस्तारण।

रायबरेली -रायबरेली जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्याम समशेरी के दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज राजकुमार सिंह की अगुवाई में विभिन्न न्यायालयों में सुलह समझौता के आधार पर अनेक वादों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय में कई वर्षों से लंबित चल रहे पुराने व नए वादों का निस्तारण पति-पत्नी के आपसी समझौते के आधार पर एक दूसरे को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराते हुए एक दूसरे के साथ सामंजस्य बनाए जाने के आश्वासन पर किया गया वहीं बैंकिंग ॠणो का भुगतान भी सेटलमेंट प्रकिया के अंतर्गत किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना न्यायालय में भी कई वादों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार

Back to top button
error: Content is protected !!