A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय सायबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अक्टूबर माह को राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक सागर रेंज के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौरिया में सायबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर, महिला आरक्षक सलोनी एवं आरक्षक प्रवीण ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सायबर अपराधों के प्रकार, उनसे होने वाले जोखिम एवं सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग,ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करना,फर्जी कॉल, लिंक, ऑनलाइन गेमिंग एवं लुभावने ऑफर से बचाव,सायबर क्राइम की शिकायत www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज करने की प्रक्रिया,कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सायबर सतर्कता अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!