A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – पुलिस की इंट्री वसूली से जिला हुआ बदनाम – गुरमीत सिंह मंगू

ट्रक मालिकों को लूटने से बचाए उप मुख्यमंत्री जी - गुरमीत सिंह मंगू

रीवा  – वाहन मालिकों द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के निवास में जाकर जिले में पुलिस द्वारा की जा रही एंट्री वसूली प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाना जिले के पुलिसिया लूट को उजागर करता है, इससे जिले की छवि प्रदेश व देश में खराब हो रही है, उक्त बयान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने देते हुए कहा कि रीवा जिले के सभी थाने लूट के अड्डे बन गए हैं, पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय एंट्री उसूली में मस्त है। आए दिन जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और अधिकारी मौन से दिखते हैं करण क्या है यह पुलिस विभाग के आला अधिकारी ही जाने लेकिन उनके कार्य प्रणाली की सच्चाई ट्रक वाहन मालिकों ने जिले की जनता के सामने अपनी पीड़ा उजागर कर जता दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि रीवा में हो रही एंट्री वसूली से रीवा जिला प्रदेश ही नहीं देश में बदनाम हो गया है फिर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके मंत्री विधायक सांसद एंट्री के खेल को बंद कराने के बजाय भष्ट्र पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों अपराधियों को संरक्षण देने में मस्त हैं यही कारण है कि जिले में एंट्री वसूली के साथ ही नशे का व्यापार खूब फल फूल रहा है, लोग भगवान भरोसे जीने पर मजबूर हैं। प्रदेश महासचिव ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिले को एंट्री वसूली आतंक में मुक्त कराकर वाहन मालिकों को पुलिस की लूट से बचाने के साथ जिले में कानून का राज कायम कराए जिससे रीवा सुरक्षित व स्वस्थ्य रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!