
समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार
वंदे भारत लाइव न्यूज़
भानु पांडे जिला संवाददाता हरिद्वार
लक्की विहार कालोनी, जमालपुर कलां में स्वच्छता अभियान के सम्बंध में जन
सम्पर्क करती हुई ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामसभा जमालपुर कला ईन्दुबाला एवं मानव कल्याण सेवा समिति लक्की विहार कालोनी के पदाधिकारीगण
जनसम्पर्क के दौरान कालोनी के सभी निवासियों द्वारा स्वच्छता अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में मानव कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह, मोहनलाल यादव, सुशील शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, विनोद भारती,मानसिंह, चंद्रप्रकाश,महेन्द्र राणा, मुकेश कुमार, गंगा सिंह रावत, अखिलेश भट्ट, प्रदीप रावत , प्रदीप भंडारी, डाक्टर दामोदर परगई आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






