A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: किसानों की समस्याओं को लेकर 21 अप्रैल को होगी बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अंतर्गत मोहम्मदी तहसील में एक बड़ी बैठक का आयोजन भारतीय किसान क्रांति यूनियन के द्वारा आहूत की गई है जो 21 अप्रैल को बहुत बड़ी बैठक के रूप में होगी जिसमें कोई अगर संगठन में सदस्यता लेना चाहता है तो वह ले सकता है अधिक से अधिक संख्या में आए और किसानो की समस्याओं के बारे में अवगत कराएं

जनपद लखीमपुर खीरी में किसानों की समस्याओं को लेकर एक अहम पहल की जा रही है। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन द्वारा आगामी 21 अप्रैल 2026 को रामलीला मैदान मोहम्मदी में मासिक बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में जिले भर से किसान भाईयों, माताओं एवं बहनों के साथ-साथ संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यूनियन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शाह ने सभी से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई मांगों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करना रहेगा। साथ ही, लंबित समस्याओं के समाधान हेतु शासन व प्रशासन स्तर पर प्रभावी मांग उठाई जाएगी।
इस आयोजन को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक के माध्यम से उनकी आवाज मजबूती से प्रशासन तक पहुंचेगी।
रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता

Back to top button
error: Content is protected !!