
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
बीते 7 मार्च को जिले में लाइनमैन दिवस बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय कटनी में सम्मान समारोह आयोजित कर विद्युत विभाग के लाइन स्टाफ को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता डीएन चौकीकर द्वारा लाइनमैनों के साथ सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए उन्हें विद्युत कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं सदैव सुरक्षित तरीके से कार्य करने की सलाह दी गई। इस दौरान 50 लाइन कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें कनिष्ठ अभियंता कार्यालय रीठी में कार्यरत सलमान खान को भी सम्मानित किया गया। रीठी क्षेत्र से सलमान खान बाबा को सम्मानित करने होने पर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित परिचितों ने बधाई प्रेषित की है।











