

सनावद : वनमाली पुस्तकालय द्वारा रंग पंचमी की संध्या पर भजन संध्या एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरे राम कीर्तन मंडल के सदस्य बेणीराम पटेल एवं पंकज कुमरावत के साथ मंडल के सभी सदस्यों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में गुलाबचंद राठौर,हीरालाल नामदेव, जयपाल चौहान, लोकेन चौहान, मनीष तिरोले,
जितेन्द्र जगताप, धर्मेश भावसार, सेवकराम धनगर, भारत सिंह पँवार व राहुल राठौर का विशेष सहयोग रहा। राकेश मालवी के द्वारा मंडल को हनुमान जी महाराज का चित्र भेंट किया इस दौरान लोकेश भगत्या, रितेश यादव, लोकेन कर्मा, अतुल तम्बोली, राजेश पटेल उपस्थित रहे । पुस्तकालय ग्रन्थपाल रोशनी भगत्या ने आभार व्यक्त किया और अगले माह के प्रथम सप्ताह में फिर भजन संध्या की घोषणा की।
:-रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा














