वसूली गैंग से पुलिसकर्मियों की संलिप्तता का सनसनीखेज खुलासा, तीन सीओ, इंस्पेक्टर को नोटिस
कानपुर
वसूली गैंग के सरगना और कुख्यात अधिवक्ता अखिलेश दुबे से जुड़े थे तीन पुलिस सीओ समेत एक पुलिस इंस्पेक्टर के व कानपुर विकास प्राधिकरण कर्मियों के तार ! पुलिस ने अब इनपर शिकंजा कसना
शुरू कर दिया है।
एसआईटी की जांच में साफ हो गया है कि जेल में बंद चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के दरबार में हाजिरी लगाने वाले तीनों सीओ के परिजन और रिश्तेदार कंस्ट्रक्शन कंपनी में 20-20 फीसदी के हिस्सेदार हैं। इस कंपनी में अखिलेश का बेटा और उसका भतीजा भी साझीदार हैं। इनकी नजर विवादित जमीनों पर रहती है। मामले की पड़ताल कर रही एसआईटी अब इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से की गई संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जांच करा रही है।
शहर में तैनाती के दौरान अखिलेश के दरबारी रहे वर्तमान में मैनपुरी में सीओ ऋषिकांत शुक्ला, लखनऊ में सीओ विकास पांडेय और हरदोई में सीओ संतोष सिंह को एसआईटी ने कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। ये सभी अखिलेश के साथ व्यापारिक रूप से जुड़े हैं। इन लोगों ने अखिलेश के कहने पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाई थी। खुद नौकरी में होने के कारण कंस्ट्रक्शन कंपनी में ऋषिकांत शुक्ला की पत्नी प्रभा शुक्ला, विकास पांडेय के भाई प्रदीप पांडेय और संतोष कुमार सिंह के करीबी रिश्तेदार अशोक कुमार सिंह शामिल किए गए।
एसआईटी से नोटिस मिलने के बाद दूसरे जिलों में तैनात सीओ ऋषिकांत शुक्ला, विकास पांडेय, संतोष सिंह व शहर में तैनात इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी को तीन दिन के अंदर एसआईटी के समक्ष अपना पक्ष रखना है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को यह लोग एसआईटी के सामने अपना पक्ष रखने आ सकते हैं। वहीं, केडीए उपाध्यक्ष के पूर्व पीए महेंद्र सोलंकी व कश्यपकांत दुबे को भी बयान दर्ज कराने का नोटिस दिया गया है। यह लोग भी एसआईटी के सामने पेश हो सकते हैं। महेंद्र सोलंकी वर्तमान में बस्ती प्राधिकरण में तैनात है।
मतदाता सूची में 150 फर्जी नाम जोड़ने का आरोप, एसडीएम ने गठित की जांच टीम
13/03/2026
14 मार्च को नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी जिले में कुल 41 खण्डपीठों का गठन किया
13/03/2026
स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *वर्षा जल की एक-एक बूंद का हो संरक्षण* *ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी चलाएं अभियान की गतिविधियां* *19 मार्च से प्रारंभ होगा प्रदेश व्यापी अभियान*
13/03/2026
हाथरस सिकंद्राराऊ
13/03/2026
लोकयुक्त पुलिस की बड़ी कारवाई रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा महिला पटवारी को
13/03/2026
ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को मिला उपचार
13/03/2026
मकरोनिया को आदर्श टाउन बनाने की दिशा में कदम,विधायक लारिया ने दी 45 लाख के विकास कार्यों की सौगात
13/03/2026
मध्यप्रदेश में महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित, स्वतंत्रता से सभी कार्य करे- बाइक राइडर्स
13/03/2026
अनियमितताओं और अनुशासनहीनता पर दो प्रार्चाय व एक शिक्षक निलंबित
13/03/2026
जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा आज ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!