A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी आरटीई तीसरे चरण के आवेदन के ल‍ि‍ए 12 से 25 मार्च तक करें अप्लाई, 1300 स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

वाराणसी आरटीई तीसरे चरण के आवेदन के ल‍ि‍ए 12 से 25 मार्च तक करें अप्लाई, 1300 स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

वाराणसी आरटीई तीसरे चरण के आवेदन के ल‍ि‍ए 12 से 25 मार्च तक करें अप्लाई, 1300 स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

वाराणसी  निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)-2009 के अंतर्गत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने अभिभावकों से तीसरे चरण में अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है।बीएसए कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तृतीय चरण के लिए 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसी अवधि में आवेदनों का सत्यापन एवं लॉक करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, जबकि चयन के लिए ऑनलाइन लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी।अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक आरटीई के दो चरणों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के माध्यम से भी पात्र बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। जनपद वाराणसी में करीब 1300 सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके और उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!