A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरबाराबंकी

विद्यालय में आर ओ वाटर का उद्घाटन

सराहनीय

सिरौलीगौसपुर। बाराबंकी
कंपोजिट विद्यालय किन्तूर में ग्राम प्रधान किन्तूर प्रतिनिधि अकरम अंसारी द्वारा आर ओ वाटर मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ग्राम प्रधान ने बच्चों को शुद्ध पेय जल मिल सके इस उद्देश्य से आर ओ वाटर की स्थापना विद्यालय में कराई। बच्चे बहुत खुश थे कि अब उन्हें शुद्ध जल मिलेगा । बच्चो ने प्रधान के इस कार्य की सराहना की साथ ही प्रधान ने विद्यालय में कक्षा की फर्श भी ठीक कराई । इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी, सचिव देवेंद्र प्रताप वर्मा, अध्यापक सौरभ दीक्षित, उदय प्रताप सिंह, अनुभव वर्मा, अजीज अंसारी, शिक्षा मित्र आरती देवी व अनीता कुमारी उपस्थित रही ।

Back to top button
error: Content is protected !!