
विद्युत निगम पीलीबंगा को क्या किसी बड़े हादसे का है इंतजार❓
घर के गेट के आगे जोर जबरदस्ती से लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर को आखिर यहां से क्यों नहीं हटाया जा रहा है ❓
विद्युत ट्रांसफार्मर से संबंधित उक्त मामला तूल पकड़ता नजर आया
हनुमानगढ़-विनोद खन्ना एण्ड मदनलाल पण्डितांवाली
जिले के पीलीबंगा शहर में एक दिलचस्प वाक्या सामने आया है. यह वाक्या इसलिए दिलचस्प है कि एक तरफ जहां बिजली की समस्या से परेशान लोग ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मांग उठाते हैं, वहीं पीलीबंगा शहर में एक मोहल्ले में लोग ट्रांसफार्मर हटाने के लिए बार बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं. ट्रांसफार्मर हटाने के लिए लोग इसलिए ज्ञापन दे रहे हैं क्योंकि यह ट्रांसफार्मर एक घर के गेट के आगे लगा दिया गया है. इस वजह से मोहल्लेवासी काफी चिंतित हो गए. वहीं दूसरी तरफ अन्य मोहल्ले वासियो द्वारा ट्रांसफार्मर में विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से शुरू करने के लिए विधुत विभाग से मांग कर रहे हैं। अब मामला यही नही रहा और दिलचस्पी बन गया जब घर के गेट के आगे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर स्वयं को हटाने के लिए संबंधित प्रशासन से अपना दर्द कुछ यूं ब्यां कर रहा है—
[*दुखद अपील करता विधुत ट्रांसफार्मर की फोटो*]🙏दु:खद अपील🙏
*:- मुझ विद्युत ट्रांसफार्मर की विद्युत निगम के अधिकारियों से पुकार*
*:- इस स्थान पर में भी बहुत दुखी हूं तथा यहां के लोग भी मेरे से बेहद पीड़ित है इसलिए मेरे को यहां से हटाकर मेरे स्थान पर ही स्थापित किया जावें*
*:- अगर मेरे को विद्युत निगम द्वारा यहां पर जोर जबरदस्ती से शुरू करने की कोशिश की जाती है तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा।*
*:- में मोहल्ले वासियों को मेरी वजह से परेशानी में नहीं डालना चाहता!*
*:- वार्ड नंबर 04 पुराना , एवं नया वार्ड नंबर 6 पीलीबंगा*
*:- उक्त संबंध में पीड़ित मोहल्ले वासियों द्वारा संबंधित उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है*
*****”””””””””””””””””””””””*****
*यह है पुरा मामला….*
नगर पालिका क्षेत्र पीलीबंगा के पुराने वार्ड नंबर 4 व नए 6 में प्रेम सिंह भाटी के मकान के गेट के आगे मकान मालिक की गैर मौजूदगी में वह उनकी बिना सहमति से 1 जुलाई 2024 को विद्युत निगम पीलीबंगा के अधीनस्थ कर्मचारी व ठेकेदार द्वारा जौर जबरदस्ती से स्थापित किया गया विद्युत ट्रांसफार्मर से संबंधित मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मकान मालिक भाटी सहित मोहल्ले वासियों द्वारा उक्त स्थापित किए गए विद्युत ट्रांसफार्मर को यहां से हटाकर कहीं सुरक्षित स्थान पर इसे स्थापित करने के लिए विद्युत निगम के स्थानीय अधिकारियों एवं जिले के उच्च अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों सहित माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार जयपुर तक को भी लिखित ज्ञापन प्रेषित किए जा रहे हैं। इन मोहल्ले वासियों का आरोप है कि दिनांक 1 जुलाई 2024 को प्रेम सिंह भाटी अपने परिवार सहित अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था तो इनकी गैर मौजूदगी में विद्युत निगम के अधीन कर्मचारीयों व ठेकेदार द्वारा प्रेम सिंह भाटी के मकान के गेट के आगे विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने हेतु विद्युत पोल लगा दिए गए। वही इस दौरान विद्युत ट्रांसफार्मर भी उक्त पोल पर स्थापित कर दिया गया इस दौरान मौके पर मोहल्ले वासियों द्वारा इसका विरोध भी किया गया लेकिन विद्युत निगम के नुमाइंदों व संबंधित ठेकेदार द्वारा मोहल्ले वासियों की कोई सुनवाई नहीं की गई। अगले ही दिन मकान मालिक प्रेम सिंह भाटी जब अपने घर लौटा तो घर के गेट के आगे स्थापित किए गए विद्युत ट्रांसफार्मर को देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। इस दौरान प्रेम सिंह भाटी द्वारा मोहल्ले वासियों को साथ लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पीलीबंगा के सहायक अभियंता गोविंदनाथ को ज्ञापन प्रेषित कर उनके घर के गेट के आगे स्थापित किए गए विद्युत ट्रांसफार्मर को वहां से हटाकर कहीं अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की गई । जिस पर इस सहायक अभियंता द्वारा कोई ध्यान ना देने के चलते मोहल्ले वासियों के द्वारा प्रेम सिंह भाटी के नेतृत्व में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता हनुमानगढ़ सहित श्रीमान जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ व उपखंड अधिकारी पीलीबंगा को ज्ञापन प्रेषित कर घर के गेट के आगे जोर जबरदस्ती से गलीआम में असुरक्षित स्थान पर स्थापित किए गए विद्युत ट्रांसफार्मर को यहां से हटाकर कहीं अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की लगातार मांग की जा रही है जबकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जन की समस्याओं से शायद ही कोई लेना देना है इन पीड़ित मोहल्ले वासियों तथा मकान मालिक प्रेम सिंह भाटी का कहना है कि अगर विद्युत निगम द्वारा इस विद्युत ट्रांसफार्मर को यहां से शीघ्र ही हटाया नहीं गया तो यहां किसी भी प्रकार की होने वाली अप्रिय घटना के लिए विद्युत निगम के अधिकारी व उच्च अधिकारी तथा संबंधित प्रशासन हर प्रकार से जिम्मेवार होगा। गोरतलब है कि एक पक्ष उक्त विधुत ट्रासफार्मर को यहाँ से हटवाने व दुसरा पक्ष उक्त विधुत ट्रासफारमर को उक्त स्थान पर ही शुरू करने के लिये अडा़ हुआ है |












