प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में हुआ निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
चौइथराम अस्पताल अनुसंधान केंद्र इंदौर एवं एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करही के संयुक्त सहयोग से 27 जून को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार मेव, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, एसडीएम श्री अनिल जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार मेव एवं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर सुश्री मित्तल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की आवश्यकता बताई। इस शिविर में चोइथराम अस्पताल के विशेषज्ञों डॉ. समीर निवसरकर, डॉक्टर अर्पित सेठिया सर्जन, डॉ रश्मि शाद, डॉ प्रशांत अग्रवाल, डॉ विभूति त्रिवेदी ने कटे होंठ एवं तालु की सर्जरी कान के परदे की निशुल्क सर्जरी के लिए परामर्श दिया गया। साथ ही शिशु हृदय, नाक कान गला, आहार से संबंधित परामर्श देते हुए ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकल सेल एवं टी बी की जांच भी की गई। इसके साथ ही विनय दुबे मार्केटिंग डिपार्टमेंट एवं अनिल कुमार लखवानी डिप्टी डायरेक्टर ने शिविर का निर्देशन किया। इस अवसर पर चौइथराम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही के स्टाफ को पुनीत कार्य के लिए बधाई दी गई।
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजीत छाजेड़ जानकारी ने दी कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र, ब्यूटीशियन, सिलाई केंद्र तथा बच्चों एवं ग्रामीण समुदाय में कंप्यूटर से संबंधित शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। इस दौरान जिला माध्यम विस्तार अधिकारी सुश्री भारती पटेल, बीएमओ डॉक्टर अतुल गौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर साहू जोशी, डॉ आकाश पाटीदार ने स्टाफ सहित शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ब्लॉक आरबीएस के टीम आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा हितग्राहियों को शिविर स्थल तक पहुंचाने में सहयोग रहा। बीपीएम सिकंदर सिंह चौहान, बीईई केदार शुक्ला, बीसीएम मीनाक्षी माहुले, टीबी प्रोगाम सीनियर ट्रिटमेंट सुपरवाइजर राकेश खेडेकर, नितिन पाटनी, श्याम सोलंकी, एवं करही पाडल्या, पिपलिया, बड़दिया, सेक्टर के सी.एच. ओ. तथा पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित रहा।
खरघा नाले को पाटने से ग्रामीणों में आक्रोश, सिंचाई व्यवस्था पर संकट रिपोर्टर: विनोद कुमार अतरिया (सीतापुर)। अतरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम त्रिलोकपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गौशाला के पास स्थित खरघा नाले को कथित रूप से अवैध तरीके से पाटे जाने का कार्य किया जा रहा है। इस घटना को लेकर गांव के किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त
19/03/2026
पाली पहुंचे सुखदेव सिंह जी कि पत्नी शीला शेखावत जी
19/03/2026
पाली पहुंचे सुखदेव सिंह जी पत्नी शिला शेखावत
19/03/2026
भारतीय नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2083 का मन्दिरों में पूजा अर्चना कर की सुख समृद्धि की कामना। चैत्र नवरात्र पर घरों व मन्दिरों में आराध्य ठाकुरजी की पूजा व घट स्थापना के साथ दैवी माता की आराधना की शुरू। घरों पर लगाई भगवा पताका।
19/03/2026
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवा में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
19/03/2026
Ableton Live 2024 Crack Final Full FileCR
19/03/2026
सहारनपुर 🚨 चिलकाना पुलिस और 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल
19/03/2026
FontCreator Professional Edition Portable tool All Versions [x32-x64] [Clean] FileCR
19/03/2026
अतरिया (सीतापुर)। अतरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम त्रिलोकपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गौशाला के पास स्थित खरघा नाले को कथित रूप से अवैध
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!