A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

विवादों से दूर रहकर निष्पक्षता और स्वप्रेरणा से कार्य करें : कलेक्टर जमुना भिडे

राजस्व अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और फार्मर रजिस्ट्री व स्वामित्व योजना में प्रगति लाने के निर्देश

निवाड़ी, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों (आरओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों के राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में गति लाएं और अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती भिडे ने निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करते रहें। आंगनवाड़ी, पीडीएस दुकानों, स्कूलों एवं शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें। ‘फार्मर रजिस्ट्री’ तथा ‘स्वामित्व योजना’ के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बैठक में इन योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और यदि प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एक्शन लिया जाएगा।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए

बैठक में कलेक्टर ने न्यायालय में विभिन्न लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि प्रकरणों की समीक्षा की, उन्होंने अधिकारियों को विवादों से दूर रहकर, पूर्ण निष्पक्षता और स्वप्रेरणा से कार्य करने की नसीहत दी। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारी प्रतिदिन कोर्ट लगाएं और समय पर पेशी सुनिश्चित करें। माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में भी समय सीमा में जवाब-दावे प्रस्तुत किए जाएं। यदि कोई पटवारी अपने कार्य में लापरवाही करता पाया जाए, तो उसके विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। वहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संवेदनशीलता के साथ-साथ सख्ती से सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निराकरण हो। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें।

इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, एसएलआर श्रीमती लीना जैन, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!