
कुशीनगर । जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रशासनिक हित में 11 निरीक्षकों और 4 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस क्रम में निरीक्षक राजू सिंह को अपराध शाखा से विशुनपुरा थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक रामसहाय चौहान को विशुनपुरा से नेबुआ नौरंगिया थाने में स्थानांतरित किया गया है।
स्थानांतरण के उपलक्ष्य में, विशुनपुरा थाने में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निवर्तमान थाना प्रभारी रामसहाय चौहान को सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिसकर्मियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की और उन्हें अंग वस्त्र देकर ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर पत्रकार बंधु व क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
नव नियुक्त थाना प्रभारी राजू सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने समुदाय के सहयोग से अपराध नियंत्रण और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।











