
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर न केवल धर्मांतरण कराया गया, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत भी की गई। विशुनपुरा पुलिस ने इस गंभीर मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य जिहादी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया है कि अभियुक्त सद्दाम ने अपने सहयोगियों मजहब अली और कलमा की मदद से पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाया। इसके बाद पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
सबसे गंभीर बात यह रही कि नाबालिग होने के बावजूद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया, जो न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि समाजिक दृष्टि से भी निंदनीय और घिनौना कृत्य है।
गिरफ्तार आरोपियों सद्दाम , मुख्य आरोपी, पीड़िता को भगाकर किया दुष्कर्म मजहब अली आरोपी का सहयोगी कलमा आरोपी की महिला , जिसने धर्म परिवर्तन में निभाई भूमिका
विशुनपुरा थाने में दर्ज प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट, धर्मांतरण कानून, दुष्कर्म, अपहरण, धोखाधड़ी व अन्य संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
थाना प्रभारी का बयान
“यह मामला बेहद संवेदनशील है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण व काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”
इलाके में आक्रोश का माहौल
घटना के सामने आते ही इलाके में रोष व्याप्त है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिन्दू संगठनों ने इसे सुनियोजित ‘लव जिहाद’ करार देते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया है, वहीं सरकार से ऐसी घटनाओं पर कठोर नीति की मांग की है।
यह कोई सामान्य अपराध नहीं, यह विश्वास, धर्म और मानवीय गरिमा के खिलाफ हमला है। विशुनपुरा पुलिस की सजगता से आज एक और मासूम बच गई, लेकिन यह सवाल उठाता है ।
कब तक ऐसे दरिंदे हमारी बेटियों को निशाना बनाते रहेंगे?
बंदे भारत न्यूज” से मान्धाता कुशवाहा





















