A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

विशुनपुरा-बंशीधर मार्ग पर अतिक्रमण और झाड़ियों ने बढ़ाया हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने सुगम आवागमन के लिए कार्रवाई की मांग की

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा-बंशीधर नगर मार्ग पर अतिक्रमण और लावारिस झाड़ियों के कारण बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा-बंशीधर नगर मार्ग पर अतिक्रमण और लावारिस झाड़ियों के कारण बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। कोचेया-महुली मोड़ से लेकर नहर तक सड़क किनारे फैल गई बनतुलसी की झाड़ियों के कारण मार्ग काफी संकीर्ण हो गया है। बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर दूसरी गाड़ियों को रुकना पड़ता है, जिससे सड़क पर दुर्घटना जैसी स्थिति बन रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना चार से पांच स्कूली बसें बच्चों को लेकर भवनाथपुर के लिए गुजरती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक गंभीर रूप से चिंतित हैं। वहीं, पिपरी खुर्द में सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियां और कचरे का ढेर भी दुर्घटनाओं की नई वजह बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाया जाए और झाड़ियों की सफाई कराई जाए, तो सड़क पर सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस संबंध में अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण से संबंधित आवेदन फोटो सहित प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि रोड किनारे बनतुलसी झाड़ियों का मामला अंचल कार्यालय से संबंधित नहीं है। वहीं, थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि कोचेया-महुली मोड़ से नहर तक लगी लावारिस झाड़ियां कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके खेत के सामने झाड़ियां हैं, यदि वे स्वयं कटवा दें तो आवागमन सुगम हो जाएगा।

थाना प्रभारी ने पिपरी खुर्द में सड़क किनारे झोपड़ी लगाने वाले अतिक्रमणकारियों के मामले को अंचल कार्यालय से जोड़कर बताया। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और अंचल प्रशासन की सक्रियता से ही सड़क पर सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकता है।

 

 

 

विशुनपुरा-बंशीधर मार्ग पर अतिक्रमण और लावारिस झाड़ियों की समस्या न केवल वाहनों के लिए खतरा पैदा कर रही है, बल्कि बच्चों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने और झाड़ियों की सफाई के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त और सुरक्षित बन सके।

Back to top button
error: Content is protected !!