
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ
बांदा
कलेक्ट्रेट परिसर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025) एवं दस्तक अभियान (11 से 31 अक्टूबर 2025) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जन जागरूकता रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। जनजागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर जिला अस्पताल तक निकाली गई।
अभियान के अंतर्गत कार्यकत्रियां घर-घर जाकर बुखार एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर सूची तैयार करेंगी। साथ ही सभी ब्लॉकों एवं नगर पालिका क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। इसके तहत नालियों की सफाई, फॉगिंग तथा एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा।
यह अभियान पूरे माह संचालित रहेगा, जिसका उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जन जागरूकता बढ़ाना है।













