A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

वैक्सीनेशन में रूचि न रखने वाले बीएमओ पर करे निलंबन की कार्यवाही

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले में चल रहे HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को लेकर कलेक्टर संदीप जी आर ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन में रुचि न रखने वाले बीएमओ पर निलंबन की कार्यवाही करें। कलेक्टर संदीप जी आर ने टीकाकरण की ब्लॉक वार समीक्षा की और जिन ब्लॉक में अपेक्षाकृत कम प्रगति दर्ज हुई है वहां के संबंधित अधिकारियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। समय सीमा बैठक (TL Meeting) के दौरान अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में रुचि न लेने वाले बीएमओ के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अब स्कूलों और हॉस्टलों को ही वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में उपयोग किया जाए। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, उपायुक्त (अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग) को संयुक्त कार्य-योजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों से जागरूक अपील करते हुए कहा कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक गंभीर खतरा है। एचपीवी वैक्सीन इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। हमारी प्राथमिकता जिले की हर किशोरी के स्वास्थ्य को सुरक्षित करना है। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में होने वाले कैंसर के जोखिम को नगण्य कर देती है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!