A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रमौसम और स्वास्थ्य

शरद पूर्णिमा 2025 पर दमा रोगियों के लिए निशुल्क दवाई वितरण


++++++ नागपुर रविवार 05 अक्टूबर 2025 +++++++

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर नागपुर में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दमा रोगियों के लिए निशुल्क दवाई वितरण किया जायेगा। शरद पूर्णिमा 06 अक्टूबर सोमवार शाम सात बजे से लेकर देर रात तक दमा रोगियों को दवाई वितरण किया जायेगा। पोद्दारेशवर राम मंदिर समिति के अनुसार दमा की दवाई डाक के माध्यम से दमा रोगियों तक उनके पते पहुंचाई जायेगी। जानकारी अनुसार दमा के रोगियों को शरद पूर्णिमा पर रात्रि के समय में जागरण करने बाद प्रातःकाल चार बजे इस दवाई का सेवन करना होगा। श्री राधाकृष्ण मंदिर वर्धमान नगर में भी 06 अक्टूबर सोमवार को शरद पूर्णिमा पर रात्रि के दस बजे दमा की दवाई खीर के साथ निशुल्क वितरित की जायेगी। जानकारी अनुसार दमा रोगियों को दवाई लेने के ईच्छुक उस दिन रात्रि में भोजन नही करना चाहिए। सुबह करीब चार बजे दमा की दवाई सेवन करने के बाद पैदल टहलना चाहिए। दमा रोगियों को इस अवसर पर लाभ उठाने की अपील की गई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!